शुक्रवार, 21 नवंबर 2008

विवेचना रंगमण्डलःराष्ट्रीय नाट्य समारोह

विवेचना रंगमण्डलःराष्ट्रीय नाट्य समारोह

परफार्मिंग आर्ट पर छायाचित्र प्रतियोगिता

विवेचना रंगमण्डल द्वारा आयोजित राष्ट्रीय नाट्य समारोह कर अन्तर्गत रंगमण्डल एंव मिलन फोटोग्राफिक सोसाइटी(मिफोसो) संयुक्त रुप से एक छायाचित्र प्रदर्शनी एंव प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है। प्रतियोगिता का विषय है॑ परफार्मिंग आर्ट इसके अन्तर्गत छायाकार नाटक,नृत्य,समूह नृत्य,नुक्कड नाटक आदि अन्य कला विषयो पर आधारित कलात्मक छायाचित्र कम से कम 8 गुणा 12 आकार व अधिकतम 12 गुणा 15 आकार में 25 दिसम्बर तक जमा कर सकते है। रुप फोटो ग्राफर्स,चौथा पुल,सौरभ स्टूडियो,भातखंडे स्कूल के पास एंव आकार स्टूडियो,बस स्टेंड में जमा करा सकते है।
विवेचना के राष्ट्रिय नाट्य समारोह में मंचित होने जा रहें नाटको की सूची इस प्रकार हैः

दिनाँक नाटक प्रस्तुति लेखक निर्देशक
3/1/9 - हयवदन - होम सांईस कालेज,जबलपुर - गिरीश कर्नाड - आशीष पाठक.
(7.30pm)
(8.30pm) - मधुशाला - गुडी,रायगढ - हरिवंशराय बच्चन - योगेन्द्र चौबे.

4/1/9 - एनांयस - बाम्बे थियेटर कम्पनी,मुंबई- सैम बाँबरिक -शेख समी उस्मान.
(7.30pm)



5/1/9 -पाँपकार्न -समागम रगंमंडल,जबलपुर -आशीष पाठक - आशीष पाठक.
(7.30pm)
(8.30pm) -भागीरथ के बेटे -विनोद रस्तोगी स्मृति,इलाहाबाद -विनोद रस्तोगी -................... .



6/1/9 -नमक मिर्च -AK various,मुंबई -शौकत थानवी -सुमित व्यास,
(7.30pm) शिवानी टकसाले.


7/1/9 - गोदान -मंच,मुबंई -प्रेमचंद -विजय कुमार.
(7.30pm)

(8.30pm) - अब हम बिहार से चुनाव लडेंगें -मंच,मुबंई -हरिशंकर परसाई -विजय कुमार.


8/1/9 -फादर -दोस्त,भोपाल -आँगस्ट स्ट्राईनबर्ग - आलोक चटर्जी.
इस वर्ष के विवेचना रंग सम्मान से विख्यात अभिनेता/निर्देशक श्री आलोक चटर्जी को सम्मानित किया जावेगा।
नाट्य समारोह के आमत्रंण/भागीदारी/ प्रतियोगिता/नाटको सम्बधित जानकारियो हेतु सम्पर्क करेः
१. श्री अरुण पाण्डे 09893702736
२.श्री आशुतोष द्विवेदी 09425324635
३.श्री नवीन चौबे 09425386810
४.आशीष पाठक 09301111263

8 टिप्‍पणियां:

Yunus Khan ने कहा…

आह पुराने दिन याद आ गये ।
एक्‍ट वन । एकजुट वग़ैरह का नाम नहीं दिख रहा है । क्‍या बात है ।

samagam rangmandal ने कहा…

युनुस जी आपके प्रश्न का उत्तर दे रहे है,अरुण पाण्डे जीः

" प्रिय भाई युनुस और तुम जैसे तमाम मित्र,

एक्ट वन और एकजुट को तो आना ही था,पर उनकी व्यस्तता के चलते कम और उनकी डिमांड के कारण ज्यादा उन्हे इस समारोह में जगह नहीं दी गई। हम अभी भी आंदोलन कर रहें है। इस लिए धंधेबाजो से दूर है।

अरूण पाण्डे,
निर्देशक
विवेचना रंगमण्डल
09893702736

आनंद ने कहा…

यक्ष भाई,


अरुण दादा को मेरा नमस्‍ते कहना

- आनंद

samagam rangmandal ने कहा…

आनंद,
अरूण दादा पूछ रहें है,कि क्या तुम्हारे और नरोत्तम के पत्रव्यवहार की प्रतियाँ ब्लाग में प्रकाशित की जाए? आपकी धरोहर दादा के पास सुरक्षित है।

आनंद ने कहा…

वाह। नेकी और पूछ-पूछ। पत्र इतने दिनों से सुरक्षित रखे हैं, यह सुनकर मन इतना मुदित हो रहा है कि क्‍या बताऊँ! अरुण दादा के मन में मेरे प्रति प्‍यार बना हुआ है, जानकर बहुत अच्‍छा लगा। ब्‍लॉग में पत्र प्रकाशित करने का आइडिया अत्‍यंत उत्तम है। अवश्‍य करो।

- आनंद

Jimmy ने कहा…

nice post



visit my sites its a very nice Site and link forward 2 all friends

shayari,jokes and much more so visit

http://www.discobhangra.com/shayari/

Ashok Pandey ने कहा…

आप लोग अच्‍छा काम कर रहे हैं। शुभकामनाएं।
गांवों में रंगमंच की संस्‍कृति लुप्‍त ही हो गयी है। शहरों में आप जैसे लोगों को इसे जीवित रखने की कोशिश में प्रयत्‍नशील देख कर खुशी होती है।

Doobe ji ने कहा…

wah kya baat hai hamesha ki tarha intajar hai apke natya samaroh ka