शुक्रवार, 9 मई 2008

ट्रेन के बच्चे :





ट्रेन के बच्चे :



"देख कर गरीबी वो मांग नही करते ! वरना,
बडी शौकीन होती है, बचपन की उमर"



विश्व के सर्व कालिक महानतम मनौवेज्ञानिक फ्राँयड ने बाल्यकाल की घटनाओ, वातावरण को व्यक्तित्व निर्माण में 70% उत्तरदायी माना है।बच्चे देश का भविष्य होते है।भारतीय रेल के जाल में हजारों बच्चों का बचपन बीतता है। ये बच्चे अक्सर दो तीन या अधिक के समूह में बोगी दर बोगी घूमते है, ये बच्चे भीख माँगते है, सफाई कर, पैसे माँगते है, चोरी करते है, पान मसाला बीडी सिगरेट बेचते है, पाँलीथीन, खाली बोतल बटोरते है, छोटे वाद्य बजाकर नाचते गाते है, कुछ फुटकर सामग्री बेचते है। इनमे नशे की लत प्रायः सभी में पाई जाती है,फिर वे चाहे लडकियाँ क्यों न हो। नशे भी कुछ अलग और सस्ते, हर संभव प्रकार की चबाने वाली तम्बाकू,पंक्चर जोडने की ट्यूब को कपडे में लगा कर सूँघना,चूसना,चाटना और बेदम हो पडे रहना,बीडी,कोडीनयुक्त कफ सीरप,डायजीपाम की गोलीयाँ। कुछ परिवार के साथ,कुछ अपने उस्तादों के साथ होते है,लेकिन आगे पीछे चलतें है।टिकिट की आवश्यकता इन्हे नहीं होती क्योकी ये एक छोटे से अर्थशास्त्र से जुडे होते है। अर्थशास्त्र जितना भी छोटा हो निरन्तर होने पर महत्वपूर्ण हो जाता है। सरकारी योजनाओ,एन.जी.ओ. के माध्यम से इनसे जुडा अर्थशास्त्र बडा भी हो जाता है।नेता और अफसर इस बात को सबसे बेहतर समझते है,तभी तो उनकी पत्नियो और रिश्तेदारो के नाम पर ५, ६ एन.जी.ओ. रजिस्टर होते है। एन.जी.ओ. ने समाज सेवको को आर्थिक तरक्की दी है,सिर्फ जुगाडु समाज सेवको को! बहरहाल यक्ष प्रश्न है,किः
१.क्या कुछ किया जाना जरुरी है?
२.क्या किया जा सकता है?
३.कैसे किया जा सकता है?
४.देश का उज्जवल भविष्य बच्चे है या सिर्फ रईसो के बच्चे?
५.क्या चलती ट्रेन में बाल श्रम कानून लागू होता है?
६.एन.जी.ओ. कितनी समाज सेवा करते है और कितनी स्वंय सेवा?
७.क्या इसमे गैग संचालित बच्चे भी होते है?
८.यह लेख कैसा लगा ?


आशीष पाठक,
जबलपुर।

7 टिप्‍पणियां:

समय चक्र ने कहा…

आपने सच को सुन्दरता के उकेरा है बहुत सटीक चित्रण लगा . पढ़कर और चित्र देखकर सच का आभाष होता है .सराहनीय

बेनामी ने कहा…

wah kyaa vijan hai

बेनामी ने कहा…

vaah kitana gaharaa sochaten hai aap

Udan Tashtari ने कहा…

"देख कर गरीबी वो मांग नही करते ! वरना,
बडी शौकीन होती है, बचपन की उमर"

-बहुत मार्मिक, वाह!!!


-----------------------------------
आप हिन्दी में लिखते हैं. अच्छा लगता है. मेरी शुभकामनाऐं आपके साथ हैं, इस निवेदन के साथ कि नये लोगों को जोड़ें, पुरानों को प्रोत्साहित करें-यही हिन्दी चिट्ठाजगत की सच्ची सेवा है.
एक नया हिन्दी चिट्ठा किसी नये व्यक्ति से भी शुरु करवायें और हिन्दी चिट्ठों की संख्या बढ़ाने और विविधता प्रदान करने में योगदान करें.
यह एक अभियान है. इस संदेश को अधिकाधिक प्रसार देकर आप भी इस अभियान का हिस्सा बनें.
शुभकामनाऐं.
समीर लाल
(उड़न तश्तरी)

"ρσωєя σƒ тяυтн ιѕ ωιтнιη мє..!" ने कहा…

A non-governmental organisation (NGO), Child Labour Education Development Organisation (Cledo), is setting up Universal Open School at Shankarpally, Hyderabad, to provide free education to child labourers, child beggars and street children. Addressing a press conference on Monday, Cledo president Shafi-ur-Rahman said students will be provided with hostel facility. The institution would start working soon after the construction of the building in Rangareddy district sometime later this year. Cledo would run the school with the help of the central and state governments besides raising funds from industries, corporate houses and schools, he added. Rahman said the school is being constructed on 5 acres that was allotted by the state government. The school would be inaugurated with LKG to VI class and later it would be extended up to X class. It would also provide education up to postgraduate level in a phased manner, he added. India has a large number of child labourers, child beggars and street children. The conditions of the child labourers are pathetic. Instead of going to schools, they have to do drudgery because of the poverty. They are a source of income for poverty-stricken parents. Child labourers can be seen in many industries. Its really nice to see that you have driven our attention towards this matter....good keep it up....

musafir ने कहा…

aapka lekh padha,khafi acha laga.aapko to pata hai mere paas jyada shabd nahi hai aapki tarah ,jyada explain nahi kar sakta hoon bahut acha likhte hai keep it continue,

Kuldip Gupta ने कहा…

Child labour is a bane of all poor societies. One comes across them at every step. One can not wish them away. Inspite of free education,sarva shiksha abhiyan,noon day meal there are at least 20% children of the target age group 5 to 14 missing from the schools.Reasons are plenty.